अगस्त्य नंदा संग घूमने निकलीं सुहाना खान
Suhana Khan spotted with Agastya Nanda: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान 'द आर्चीज' को-स्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को कथित तौर पर डेट कर रही हैं। काफी लंबे वक्त से सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के लिंप-अप की न्यूज खबरों में थीं। अब हाल ही में इन रिपोर्ट्स के बीच सुहाना खान और अगस्त्य नंदा अपनी बहन नव्या नवेली नंदा संग घूमने के लिए निकले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों स्टारकिड्स न्यू ईयर वेकेशन के लिए बाहर गए हैं। जहां से इनके एयरपोर्ट पहुंचते वक्त की तस्वीरें पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। यहां देखें फोटोज।