Agastya Nanda
मैडॉक फिल्म्स की 20वीं एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन पर बॉलीवुड से लेकर साउथ के तमाम सेलिब्रटीज ने शिरकत की. इस दौरान इन स्टार्स ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस इवेंट में पहुंचे तमाम सेलिब्रिटीज की फोटोज पर लोगों की निगाहें टिक गईं और उस पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. इसी कार्यक्रम में बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने एक लड़की के साथ पोज दिए तो लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं. आइए जानते हैं ये लड़की कौन है.