अगर ये शख्स ना होता, तो आज अमिताभ ना होते बॉलीवुड के 'शहंशाह', इस करीबी ने ऐसे बदली थी किस्मत?
अगर ये शख्स ना होता, तो आज अमिताभ ना होते बॉलीवुड के 'शहंशाह', इस करीबी ने ऐसे बदली थी किस्मत?
हिंदी सिनेमा के 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन को कई नामों से जाना जाता है. जैसे 'बिग बी' , 'एंग्री यंग मैन' , और 'बॉलीवुड के शहंशाह', लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, कि कौन है वो शख्स जिसने उन्हें ये 'शहंशाह' वाली पहचान दिलाई है?
हिंदी सिनेमा के 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन को कई नामों से जाना जाता है. 'बिग बी' , 'एंग्री यंग मैन' , और सबसे खास 'बॉलीवुड का शहंशाह', लेकिन क्या आप जानते हैं, कि उन्हें ये 'शहंशाह' वाली पहचान किसने दिलाई है. वो कौन सा शख्स है, जिसकी वजह से आज अमिताभ बच्चन 'शहंशाह' कहलाते हैं, अब आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे कोई डायरेक्टर या प्रोड्यूसर होगा, लेकिन ऐसा नहीं है, यह शख्सियत दिलाने के पीछे उनका सबसे करीबी है और वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी जया बच्चन हैं.
2/8
Shahenshah
शहंशाह 1988 में आई वो फिल्म है, जिसने उस दौर की कई फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफस पर नोटों की बारिश कर दी थी, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने जबरदस्त किरदार निभाया था.
3/8
Amitabh Bachchan
मूवी के फेमस डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह' आज भी लोगों की जुबान पर है. इस फिल्म को टीनू आनंद ने डायरेक्ट किया था, लेकिन इसकी कहानी खुद जया बच्चन ने लिखी थी.
Advertisement
4/8
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan
जी हां, वो जया बच्चन ही हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए एक ऐसा रोल लिखा, जो उनकी कभी न भूलने वाली पहचान बन गया, और फिल्म सुपरहिट साबित हुई, इतना ही नहीं इस फिल्म के लीड एक्टर अमिताभ बच्चन के लिए यह फिल्म उनके करियर में एक नया मोड़ लेकर आई.
5/8
Amitabh Bachchan News
फिलहाल, ये तो उनके फैंस हैं, जो उन्हें 'बिग बी' , 'एंग्री यंग मैन' और 'सदी का महानायक' के नाम से बुलाते हैं, लेकिन 'शहंशाह' की जो पहचान है, वो कुछ और ही है।. इस एक नाम ने अमिताभ बच्चन को एक अलग ही मुकाम दिया है.
6/8
Amitabh Bachchan Movies
बता दें, अमिताभ बच्न ने 1969 में फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी. हालांकि इस फिल्म से उन्हें वो पॉपुलैरिटी नहीं मिली, जो उन्हें 'आनंद' और 'जंजीर' से मिली थी.
Advertisement
7/8
Amitabh Bachchan Shahenshah
सके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं. जैसे 'दीवार' , 'शराबी' , 'कभी खुशी कभी गम' , 'पा' , 'पिंक' , 'शोले' , 'बागबान' , 'सरकार' , 'बदला' , 'ब्रह्मास्त्र' , 'कल्कि 2898 ए.डी.' और भी कई सारी यादगार फिल्में उन्होंने हिंदी सिनेमा को दी हैं.
8/8
Shahenshah Film
बहरहाल, यह तो आप सब जान ही गए, कि अमिताभ बच्चन के 'शहंशाह' बनने के पीछे जया बच्चन का हाथ है, तो अमिताभ बच्चन जहां अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से पर्दे पर छा गए, तो वहीं जया बच्चन हमेशा उनके पीछे एक मजबूत सपोर्ट बनकर खड़ी रहीं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy