Amol Palekar
बॉलीवुड की तमाम फिल्मों की शूटिंग के दौरान ऐसे दिलचस्प किस्से होते हैं, जिनकी अक्सर चर्चा होती रहती है. आज हम आपको ऐसा ही दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं जो करीब 48 साल पुराना है. दरअसल, वेटरन एक्टर अमोल पालेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'भूमिका' का किस्सा शेयर किया है. बताते चलें कि इस फिल्म में अमोल पालेकर के साथ दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल नजर आई थीं. श्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बनी फिल्म का आपको किस्सा बताते हैं.