ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • हुआ जोरदार स्वागत... अनंत अंबानी संग वंतारा पहुंचे लियोनेल मेसी, अंबानी परिवार ने दिखाई अपनी खातिरदारी

हुआ जोरदार स्वागत... अनंत अंबानी संग वंतारा पहुंचे लियोनेल मेसी, अंबानी परिवार ने दिखाई अपनी खातिरदारी

Lionel Messi At Vantara Photos: फुटबॉल की दुनिया के चमचमाते स्टार लियोनेल मेसी अपने तीन दिन के G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने अनंत अंबानी के मेहमान बनकर वन्यजीव संरक्षण सेंटर पहुंचे. जहां उनका पूरे ट्रेडिशनल अंदाज में वेलकम किया गया.

By: Masummba Chaurasia  |  Updated: December 17 2025, 10:44 AM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
अनंत अंबानी संग वनतारा पहुंचे लियोनेल मेसी
1/8

अनंत अंबानी संग वनतारा पहुंचे लियोनेल मेसी

फुटबॉल की दुनिया का चमकता सितारा यानी लियोनेल मेसी का भारत दौरा सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि मनोरंजन जगत के लिए भी खास बन गया है. तीन दिन के G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के बाद मेसी गुजरात के जामनगर पहुंचे, जहां वह अनंत अंबानी के मेहमान बनकर वन्यजीव संरक्षण केंद्र वनतारा पहुंचे. यहां उनका पूरे ट्रेडिशनल अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया.

G.O.A.T इंडिया टूर के बाद जामनगर पहुंचे मेसी
2/8

G.O.A.T इंडिया टूर के बाद जामनगर पहुंचे मेसी

कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में तय कार्यक्रम पूरे करने के बाद मेसी 15 दिसंबर की रात जामनगर पहुंचे. अगली सुबह उन्होंने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और कंजर्वेशन सेंटर वनतारा का दौरा किया. एयरपोर्ट से वह कारों के बड़े काफिले में खवाड़ी स्थित वनतारा पहुंचे, जहां अंबानी परिवार की तरफ से खास इंतजाम किए गए थे.

वनतारा में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
3/8

वनतारा में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

वनतारा पहुंचते ही मेसी और उनके साथियों ने पारंपरिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया. पूजा-पाठ के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस मौके पर अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं. मेसी ने दोनों के साथ कई यादगार फोटोज क्लिक कराईं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
जानवरों के बीच बिताया यादगार वक्त
4/8

जानवरों के बीच बिताया यादगार वक्त

वनतारा घूमने के दौरान मेसी ने कंजर्वेशन इकोसिस्टम को करीब से देखा. यहां शेर, बाघ, तेंदुआ, हाथी, रेप्टाइल्स और अन्य बचाए गए वन्य जीवों की देखभाल की जाती है. अनंत अंबानी खुद मेसी को पूरे सेंटर के बारे में बताते नजर आए. कई फोटोज में दोनों के डीप कन्वर्सेशन होते भी दिखा, जिससे क्लीयर होता है कि मेसी इस पहल में काफी इंटरेस्टेड दिखे.

दोस्तों संग पहुंचे मेसी
5/8

दोस्तों संग पहुंचे मेसी

इस खास दौरे में मेसी अकेले नहीं थे. उनके साथ लुइस सुआरेज, रोड्रिगो डी पॉल और G.O.A.T इंडिया टूर 2025 टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर वनतारा में समय बिताया और भारतीय मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाया.

वनतारा की तारीफ में बोले मेसी
6/8

वनतारा की तारीफ में बोले मेसी

इस दौरान लियोनेल मेसी ने कहा, 'वनतारा जो काम कर रहा है, वह वाकई शानदार है. जानवरों के लिए की जा रही देखभाल और उन्हें बचाने का तरीका बेहद प्रभावशाली है.' उन्होंने आगे कहा, 'हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया.

Advertisement
तारीफों में मेसी ने की दिल की बात
7/8

तारीफों में मेसी ने की दिल की बात

लियोनेल मेसी यहीं नहीं रुके उन्होंने तारीफ करते हुए आगे कहा, 'यह एक्सपीरियंस हमेशा याद रहेगा और हम फ्यूचर में दोबारा आकर इस सार्थक काम को समर्थन देना चाहेंगे.'

यादगार भारत दौरा
8/8

यादगार भारत दौरा

वनतारा का यह दौरा मेसी के इंडियन ट्रिप का सबसे खास पल बन गया. जामनगर में एक रात बिताने के बाद मेसी जामनगर एयरपोर्ट से रवाना हो गए, लेकिन अंबानी परिवार की मेहमाननवाजी और वनतारा का अनुभव उनके दिल में खास जगह बना गया.

Tags Anant Ambani Bollywood news Entertainment News Lionel Messi Radhika Merchant
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

कौन थीं हर्षिल कालिया जिनकी सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत? CCTV फुटेज देख दहल उठेगा दिल!

Monalisa के साथ सनोज मिश्रा ने की गंदी हरकत? Viral Girl ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- 'उसने मुझे दो बार...'

Akshay Kumar और राजपाल यादव की दोस्ती में आई दरार? साइड वाले Video पर आया कॉमेडी किंग का रिएक्शन, सच से उठाया पर्दा

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.