Anupamaa
सीरियल अनुपमा में इस समय अनुपमा शादी की तैयारियों में लगी हुई है. रोज अनुपमा वसुंधरा के ताने सुनती है. जिसके बाद वो शादी की एक रस्म को निभाती है. सीरियल अनुपमा के बीते एपिसोड में माही और आर्यन की हल्दी की रस्म को निभाया गया था. इस दौरान अनुपमा ने वसुंधरा को जमकर खरीखोटी सुनाई. अनुपमा ने दावा किया कि वसुंधरा या परिवार के किसी भी सदस्य को उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है. इसी बीच वसुंधरा और अनुपमा का एक बार फिर से आमना सामना होगा.