सीरियल अनुपमा में आने वाला है अब तक क सबसे बड़ा ट्विस्ट
रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा की कहानी में एक के बाद एक बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सीरियल अनुपमा में अनुपमा मुंबई में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि ईशानी अब भी स्टार नहीं बन पाई है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा की सहेली होने के बाद भी रजनी उसकी चॉल को गिराने के आदेश देती है. रजनी को पता चलता है कि उसे प्रॉफिट में से पचास प्रतिशत मिलने वाला है. ऐसे में वो गौतम की मदद करने के लिए राजी हो जाती है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है.