Image credits by: Instagram
सीरियल अनुपमा में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा की कहानी में इस समय एक के बाद एक नए तूफान आ रहे हैं. हाल ही में अनुपमा के साथ एक गंभीर हादसा हुआ है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा के चोट लगते ही राही घबरा जाती है. अनुपमा को एक बार के लिए लगता है कि जैसे उसकी जान चली गई है. दूसरी तरफ रजनी भी अनुपमा की सगी होने का दिखावा करती है. रजनी सबके सामने अनुपमा की मदद करती है. दूसरी तरफ पराग रजनी के बारे में सोच सोचकर पागल हो जाता है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. जल्द ही कोई अपना अनुपमा से मिलने आने वाला है.