सीरियल अनुपमा में होने वाला है अब तक का सबसे बड़ा खुलासा
रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा में इस समय हंगामा मचा हुआ है. अनुपमा के जाने के बाद शाह हाउस बिखर चुका है. वहीं अनुपमा ने एक नई शुरुआत करने का फैसला कर लिया है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, परी और ईशानी को पकड़ने के लिए अनुपमा ऑटोवाली बन जाती है. ईशानी और परी के साथ अनुपमा फिल्मसिटी जाती है. इससे ठीक पहले अनुपमा 50 लोगों के लिए खाना बनाती है. इस काम में चॉल की औरतें अनुपमा की मदद करती हैं. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा बवाल खड़ा होने वाला है जिसकी वजह से माही की जिंदगी तबाह हो जाएगी.