अनुपमा की कहानी में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
सीरियल अनुपमा में अनुपमा कोठारी हाउस की लग्जरी के मजे ले रही है. हालांकि इस दौरान भी अनुपमा प्रार्थना और राही की जिम्मेदारी उठा रही है. वहीं कीर्ति भी अनुपमा को परेशान कर रही है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, कीर्ति पता चलता है कि कपिल अपनी मां से मिलने गया है. ये बात जानकर कीर्ति का पारा हाई हो जाता है. वो गुस्से में कपिल का सिर दीवार में मार देती है. वहीं दूसरी तरफ प्रेम और प्रेरणा साथ में मुंबई जाते हैं. वहीं राही अनुपमा के साथ समय बिताती है. पराग दावा करता है कि वो अब कभी भी गौतम पर भरोसा नहीं करेगा. पराग कारोबार का सारा काम अंश को थमा देता है. इसी बीच कीर्ति और अनुपमा की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है.