ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Anupama 9 Maha Twists: अपनी ही मां के खिलाफ खड़ी होगी प्रेरणा, रजनी के हाथ से फिसलेगी सत्ता?

Anupama 9 Maha Twists: अपनी ही मां के खिलाफ खड़ी होगी प्रेरणा, रजनी के हाथ से फिसलेगी सत्ता?

Anupama 9 Maha Twists: सीरियल अनुपमा में जल्द ही अनुपमा बदनाम होने वाली है. रजनी दावा करेगी कि चॉल को गिराने के पीछे अनुपमा का हाथ है. ऐसे में प्रेरणा रजनी की हालत खराब करने वाली है. अनुपमा की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

By: Shivani Duksh  |  Published: January 17 2026, 08:47 AM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
अनुपमा की कहानी में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
1/10
Image credit: Instagram

अनुपमा की कहानी में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

सीरियल अनुपमा में अनुपमा को रजनी ने सदमा दे दिया है. अनुपमा को समझ ही नहीं आ रहा है कि उसकी चॉल कैसे टूट रही है. अनुपमा को ये बात सुनकर इती घबराहट हो गई है कि उसने अपने परिवार से लड़ना शुरू कर दिया है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, जस्सी अनुपमा को फोन करके चॉल के बारे में बताती है. अनुपमा मुंबई जाने की जिद करती है. ऐसे में अंश अनुपमा को रोकता है. किंजल अंश पर भड़क जाती है. वहीं लीला भी अनुपमा पर भड़क जाती है दूसरी तरफ पराग के परिवार में भी हंगामा मच जाता है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और मसालेदार ट्विस्ट आने वाला है.

अनुपमा पहुंचेगी मुंबई
2/10
Image credit: Instagram

अनुपमा पहुंचेगी मुंबई

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा फ्लाइट पकड़कर मुंबई पहुंच जाएगी. अनुपमा के साथ राही और प्रेम भी मुंबई जाने वाले हैं. रास्ते में प्रेम और राही जाम में फंसने वाले हैं.

रजनी के घर पर अनुपमा को मिलेगा ताला
3/10
Image credit: Instagram

रजनी के घर पर अनुपमा को मिलेगा ताला

प्रेम और राही को छोड़कर अनुपमा रजनी के घर जाने का फैसला करती है, अनुपमा को भरोसा होता है कि रजनी उसकी मदद जरुर करेगी. हालांकि अनुपमा को रजनी के घर पर ताला मिलता है.

Advertisement
राही और प्रेम को मिलेगा प्रेरणा का साथ
4/10
Image credit: Instagram

राही और प्रेम को मिलेगा प्रेरणा का साथ

रास्ते में प्रेम और राही को प्रेरणा मिलने वाली है. प्रेम और राही को प्रेरणा बताएगी कि उसे रजनी पर पहले से ही शक था. ऐसे में तीनों मिलकर चॉल की तरफ चल देंगे.

अनुपमा को लगने वाला है सदमा
5/10
Image credit: Instagram

अनुपमा को लगने वाला है सदमा

चॉल पर पहुंचते ही अनुपमा रजी से टकराएगी. अनुपमा रजनी से चॉल को तोड़ने से रोकने के लिए कहने वाली है. ऐसे में रजनी दावा करेगी कि अनुपमा के कहने पर ही चॉल को तोड़ा जा रहा है.

अनुपमा को जलील करेंगे लोग
6/10
Image credit: Instagram

अनुपमा को जलील करेंगे लोग

ये बात सुनते ही चॉल के लोग अनुपमा पर भड़क जाएंगे. ये लोग अनुपमा को लालची बताना शुरू कर देंगे. रजनी की बजाय अनुपमा चॉलवालों के निशाने पर आने वाली है. ऐसे में जस्सी अनुपमा को सपोर्ट करेगी.

Advertisement
रजनी की पोल खोलेगी प्रेरणा
7/10
Image credit: Instagram

रजनी की पोल खोलेगी प्रेरणा

अनुपमा की बदनामी होते देखकर प्रेरणा का पारा हाई होने वाला है. प्रेरणा लोगों के सामने अपनी मां की पोल खोलने की कोशिश करने वाली है. हालांकि हंगामे में कोई भी प्रेरणा की बात पर भोसा नहीं करेगा.

पराग की होगी कहानी में एंट्री
8/10
Image credit: Instagram

पराग की होगी कहानी में एंट्री

इसी बीच अनुपमा की चॉल में पराग की एंट्री होने वाली है. अपनी चॉल में हंगामा होते देखकर पाग का दिमाग खराब हो जाएगा. पराग जानने की कोशिश करेगा कि चॉल अब तक क्यों नहीं टूटी है.

माही को अपने प्लान के बारे में बताएगा गौतम
9/10
Image credit: Instagram

माही को अपने प्लान के बारे में बताएगा गौतम

पराग और रजनी को साथ देखकर अनुपमा पूरा खेल समझ जाएगी. दूसरी तरफ गौतम माही को अपने आगे के प्लान के बारे में बताएगा. गौतम दावा करेगा कि आगे चलकर कैसे वो पराग के बिजनेस को अपना बनाने वाला है.

Advertisement
खुशी के मारे झूम उठेगी माही
10/10
Image credit: Instagram

खुशी के मारे झूम उठेगी माही

गौतम माही को पराग के बिजनेस की मालकिन बताने वाला है. ये बात सुनकर माही खुशी के मारे झूम उठेगी. दूसरी तरफ अनुपमा बुल्डोजर को रोकने के लिए उसके आगे जाकर खड़ी हो जाएगी.

Tags Anupama Rupali Ganguly TV Gossip TV News
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

O Romeo: Bollywood की वो कातिल हसीना जिसने पागल बनकर मारी शाहिद कपूर की फिल्म में एंट्री, निकली पुलिस की मददगार

Main Hoon Song: Salman Khan ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को सरप्राइज, Chitrangada Singh संग किया जमकर रोमांस

20 करोड़ की क्यों है मांग... कोर्ट कचहरी के लफड़े में पड़े रजनीकांत के एक्स दामाद Dhanush, किसने थमाया लीगल नोटिस?

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.