सीरियल अनुपमा में होने वाली है एक नई एंट्री
सीरियल अनुपमा में एक बार फिर से शादी का ड्रामा शुरू हो गया है. रजनी इस सयम पूरे कॉन्फिडेंस में है कि वो अनुपमा को बेवकूफ बना ले जाएगी. यही वजह है जो रजनी वरुण और भारती की शादी करवाने के लिए राजी हुई है. रजनी अनुपमा को काम में इतना व्यस्त रखना चाहती है कि उसे किसी चीज के बारे में पता ही न चले. सीरियल अनुपमा की कहानी में अब तक आपने देखा, अनुपमा और रजनी मिलकर वरुण और भारती की शादी में धमाल मचाती हैं. वरुण और भारती की शादी को साथ देखकर डांस रानीज भी खुश होती हैं. इसी बीच वरुण और भारती की शादी में राही की एंट्री होती है. राही के आते ही नवरुण और भारती की शादी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है.