सीरियल अनुपमा में आएगी कोठारी परिवार की शामत
रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा की कहानी में इस समय बवाल मचा हुआ है. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि अनुपमा के ऊपर इतनी परेशानियां आ कहां से रही हैं. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, जेल से बाहर आते ही अनुपमा बा से बात करती है. बा को अपने मोहल्ले में बहुत बेइज्जती का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अंश आसपास के लोगों पर भड़क जाता है. वहीं दूसरी तरफ राही और प्रेम को पता चल जाता है कि बा को फंसाने वाला गौतम ही है. गौतम के सामने राही भड़क जाती है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बखेड़ा खड़ा होने वाला है.