सीरियल अनुपमा में खुलने वाला है एक और राज
सीरियल अनुपमा में इस समय एक के बाद एक नए तूफा आ रहे हैं. अनुपमा को लग रहा है कि जैसे उसकी जिंदगी में सब कुछ ठीक होने लगा है. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है. अनुपमा रजनी पर आंख बंद करके भरोसा कर रही है, जो कि आगे चलकर अनुपमा पर भारी पड़ने वाला है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा भारती और वरुण की शादी की रस्मों में धमाल मचाती है. रजनी भी अनुपमा के आगे पीछे चक्कर लगाती है. वहीं अनुपमा पता चल जाता है कि ईशानी ने भरती के गहने चुराए हैं. ये बात जानकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बड़ा बवंडर खड़ा होने वाला है.