Image credits by: Instagram
सीरियल अनुपमा में होने वाली है कपाड़िया जी की एंट्री?
रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा को लेकर बीते कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं. बार बार दावा किया जा रहा है कि सीरियल अनुपमा की कहानी में अनुज वापस आने वाला है. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब सीरियल अनुपमा का एक प्रोमो भी शेयर किया गया था. इस प्रोमो में अनुज अनुपमा का पीछा करता नजर आया था. हालांकि ये बस हो पाता उससे पहले ही अनुपमा मुंबई वापस चली गई. इसी बीच सीरियल अनुपमा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि सीरियल अनुपमा के मेकर्स गौरव खन्ना को लेकर एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर सीरियल अनुपमा से जुड़ा ये माजरा आखिर क्या है?