TRP के लिए इन शोज में जमकर हुए एक्सीडेंट
टीवी सीरियल्स की दुनिया टीआरपी पर टिकी हुई है। यही वजह है जो हर हफ्ते टॉप शोज की कहानियों में घमासान देखने को मिलता है। टीआरपी पाने के लिए मेकर्स हर हद पार करने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार शो की रेटिंग बढ़ाने के लिए मेकर्स बड़ा दांव खेलने से भी परहेज नहीं करते हैं। बीते कुछ समय में कई टीवी शोज हॉस्पिटल ड्रामा दिखाकर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच चुके हैं। सबसे पहले ये ड्रामा सीरियल अनुपमा में देखने को मिला। सीरियल अनुपमा की देखादेख बाकी शोज ने भी अपनी कहानी में किरदारों का एक्सीडेंट करवाना शुरू कर दिया है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से शोज एक्सीडेंट करवाकर टीआरपी बटोर चुके हैं।