कोठारी परिवार में खुलने वाली है प्रेरणा की पोल
रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा की कहानी में इस समय कीर्ति ने कपिल का जीना हराम कर रखा है. कीर्ति ने कसम खा ली है कि वो कपिल को खून के आंसू रुलाकर ही दम लेगी. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, कीर्ति की वजह से कपिल की मां का एक्सीडेंट हो जाता है. जिसके बाद कीर्ति कपिल को टॉर्चर करती है. अनुपमा कपिल को जान देने से रोक लेती है. अनुपमा दावा करती है कि वो हर हालत में कपिल की मदद करके रहेगी. दूसरी तरफ वसुंधरा अनुपमा की वजह से चिढ़ जाती है. वसुंधरा को लगता है कि अनुपमा की वजह से उसके घर की शांति भंग हो रही है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है.