सीरियल अनुपमा में पॉल बनेगा अनुपमा का सिरदर्द
सीरियल अनुपमा की कहानी अब गोवा में पहुंच चुकी है. अनुपमा वसुंधरा और उसके परिवार को भुलाकर आगे बढ़ गई है. अनुपमा को गोवा में दिग्विजय के घर में जगह मिल गई है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा को पता चलता है कि दिग्विजय अपने सीक्रेट कमरे में बहुत खुश रहता है, दिग्विजय को डांस करता देखकर अनुपमा को सदमा लग जाता है. दूसरी तरफ वसुंधरा राही के हाथ धोकर पीछे पड़ जाती है. वसुंधरा राही को नौकरी छोड़ने के लिए कहती है, जिसकी वजह से प्रेम अपनी बा पर भड़क जाता है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है जिसे देखकर आपको सदमा लग जाएगा.