Image credits by: Instagram
सीरियल अनुपमा में होने वाला है बड़ा बदलाव
रुपाली गांगुली के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता. अनुपमा को लगा था कि वो गोवा में एक नई शुरुआत कर लेगी. हालांकि अनुपमा पाई पाई के लिए तरस रही है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखाकि टोनी के कहने पर रोजी अनुपमा के हाथ धोकर पीछे पड़ जाती है. रोजी अनुपमा को फ्रेम करने की कोशिश करती है. रोजी अनुपमा को चोर बनाने के लिए एक जाल बुनने वाली है. रोजी की ये हरकत अनुपमा पर बहुत भारी पड़ने वाली है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.