अनुपमा की कहानी में होने वाला है एक और तलाक
सीरियल अनुपमा की कहानी में अनुपमा गोवर्धन का पूजा में जुटी हुई है. यहां अनुपमा को पता चल चुका है कि माही गौतम पर डोरे डाल रही है. यही वजह है जो मौका मिलते ही अनुपमा माही के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ती है. परिवार के सामने अनुपमा माही को खूब जलील करती है. ऐसे में माही भी दावा करती है कि वो गौतम के बिना नहीं रह सकती. वहीं ईशानी अकेले में राजा से मिलेगी. अपनी प्राइवेट फोटोज दिखाकर वो राजा को ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है. इतना ही नहीं ईशानी राजा से रुपए तक मांग लेती है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बड़ा भूचाल आने वाला है.