Anupamaa Maha Twists
सीरियल अनुपमा में माही और आर्यन की शादी निपटने के लिए ही राजी नहीं है. शादी की हर रस्म में कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है, वसुंधरा ने तो कसम खा रखी है कि वो अनुपमा को चैन से जीने ही नहीं देगी. सीरियल अनुपमा की कहानी में अब तक आपने देखा, मौतम वसुंधरा को बता देता है कि राघव ने अनुपमा को प्रपोज किया है. ये बात सुनते ही वसुंधरा अनुपमा और राघव की शादी का ऐलान कर देती है. ऐसे में अनुपमाकी फिर से वसुंधरा से लड़ाई हो जाती है. वहीं राही भी वसुंधरा को ही सपोर्ट करना शुरू कर देती है. इसी बीच वसुंधरा के घर में एक नया बखेड़ा शुरू होने वाला है.