अनुपमा की कहानी में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
सीरियल अनुपमा की कहानी में इस समय एक के बाद एक मुसीबत आ रही है. अनुपमा ने सोचा भी नहीं था कि प्रकाश के जाने के बाद उसका परिवार ही उसके लिए सिरदर्द बन जाएगा. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, परी अपना घर छोड़कर अनुपमा के पास पहुंच जाती है. अनुपमा को परी बताती है कि ईशानी और राजा का चक्कर चल रहा है. अनुपमा राजा और ईशानी की तस्वीरें देखकर चौंक जाती है. अनुपमा और परिवार के लोग ईशानी की जमकर क्लास लगाते हैं. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और भूचाल आने वाला है.