Anupamaa Maha Twists
सीरियल अनुपमा में माही और आर्यन की शादी होने को है. वहीं दूसरी तरफ शादी के साथ साथ शाह और कोठारी परिवार के बीच जंग भी चल रही है. वसुंधरा अनुपमा को जलील करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही है. सीरियल अनुपमा की कहानी में अब तक आपने देखा, अनुपमा प्रार्थना के वकील से मिलने जाती है. यहां पर वकील और अनुपमा प्रार्थना को गौतम के खिलाफ सबूत जमा करने को कहती है. गौतम ये बात सुन लेगा. घर जाकर गौतम खूब ड्रामा करता है. इसी बीच प्रार्थना की कहानी में एक और नया मोड़ आने वाला है.