Anupamaa Maha Twists
सीरियल अनुपमा में जल्द ही लीप आने वाला है. मेकर्स ने तैयारी कर ली है कि वो अनुपमा की एक नई पहचान बनाकर ही दम लेंगे. इस बार अनुपमा अपने परिवार से दूर रहकर जिंदगी बिताने वाली है. अनुपमा के मुंबई जाने से पहले सीरियल अनुपमा की कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं. सीरियल अनुपमा की कहानी में अब तक आपने देखा, अनुपमा और राघव को एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करने का मौका मिलता है. वहीं वसुंधरा और पराग आर्यन की बारात लेकर निकल जाते हैं. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में ट्विस्ट आने वाला है.