Anupamaa Maha Twists
सीरियल अनुपमा में इस समय शादी का सीजन चल रहा है. माही कोठारी परिवार के घर की बहू बन चुकी है. सीरियल अनुपमा की कहानी में अब तक आपने देखा, अनुपमा आर्यन और माही की शादी में खूब मस्ती करती है. आर्यन माही को शादी से पहले देखने की कोशिश करता है. अनुपमा आर्यन को ऐसा नहीं करने देती है. खूब धूम धड़ाके के साथ आर्यन और माही सात फेरे लेते हैं. वहीं गौतम जान जाता है कि प्रार्थना ने उसके खिलाफ सबूत जमा कर लिए हैं. ऐसे में वो प्रार्थना को सबक सिखाने का फैसला करता है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और ट्विस्ट आने वाला है.