अनुपमा की कहानी में शुरू होने वाला है एक और ड्रामा
रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा की कहानी में एक नया चैप्टर शुरू होने को है. वसुंधरा ने दिल खोलकर अनुपमा और उसके परिवार को अपना लिया है. हालांकि तोषु अभी भी कोठारी परिवार पर भरोसा नहीं कर पा रहा है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, तोषु और पाखी मिलकर वसुंधरा को सबक सिखाने की कोशिश करते हैं. हालांकि अनुपमा सही समय पर आकर मामला संभाल ले जाती है. इसी बीच राही डांस करते करते गिर जाती है, राही को हाथ में चोट लग जाता है, प्रेम अनुपमा से कोठारी हाउस में ही रुकने के लिए कहता है, इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और धमाका होने वाला है.