ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • टीवी के इन 9 शोज में बच्चों ने डाला डेरा, TRP बटोरने के लिए सभी मेकर्स ने लगाया जुगाड़

टीवी के इन 9 शोज में बच्चों ने डाला डेरा, TRP बटोरने के लिए सभी मेकर्स ने लगाया जुगाड़

Child entry in Anupamaa, Imlie and Kundlai Bhagya: टीवी के कई शोज ऐसे हैं जिनकी कहानी में छोटे छोटे बच्चों की एंट्री हो चुकी है। इस लिस्ट में अनुपमा, इमली, गुम है किसी के प्यार में, मुस्कुराने की वजह तुम हो, कुमकुम भाग्य, संजोग, बहुत प्यार करते हैं, कुंडली भाग्य और बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे शोज का नाम शामिल है।

By: Shivani Duksh  |  Published: July 21 2022, 01:55 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
टीवी के इन शोज में बच्चों ने डाला डेरा
1/10
Image credit: Instagram

टीवी के इन शोज में बच्चों ने डाला डेरा

टीवी की दुनिया में टीआरपी की वजह से गला काट प्रतियोगिता देखने को मिलती है। टीआरपी में बने रहने के लिए सभी टीवी शोज हर हफ्ते जंग लड़ते हैं। टीवी के कई शोज तो ऐसे हैं जो कि रेटिंग बढ़ाने के लिए बच्चों का सहारा ले रहे हैं। टीवी के कई शोज में एक साथ बच्चों की एंट्री हुई है। वहीं कुछ शोज कहानी में बच्चों को लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में अनुपमा, इमली, गुम है किसी के प्यार में, मुस्कुराने की वजह तुम हो, कुमकुम भाग्य, संजोग, बहुत प्यार करते हैं, कुंडली भाग्य और बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे शोज का नाम शामिल है।

अनुपमा (Anupamaa)
2/10
Image credit: Instagram

अनुपमा (Anupamaa)

सीरियल अनुपमा में कुछ समय पहले ही अनुज की बेटी अनु ने एंट्री की है। अनु के आते ही अनुपमा की कहानी में कई बड़े बजलाव देखने को मिल रहे हैं। अनु का आना वनराज और बा को हजम नहीं हो रहा है।

इमली (Imlie)
3/10
Image credit: Instagram

इमली (Imlie)

5 साल के लीप के बाद सीरियल इमली में भी चीनी नाम की लड़की इमली की जिंदगी में आ गई है। चीनी की हरकतें इमली से बहुत मिलती है। हर मुश्किल में चीनी इमली का पूरा साथ देती है। आने वाले एपिसोड में चीनी इमली की जान बचाने वाली है।

Advertisement
गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
4/10
Image credit: Instagram

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)

सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में कुछ समय पहले ही सेरोगेसी ट्रैक शुरू किया गया है। सेरोगेसी ट्रैक खत्म होते ही कहानी में सई के बच्चे की एंट्री होगी। इस बच्चे की वजह से तो पाखी और सई ने अभी से लड़ना शुरू कर दिया है।

कुंडली भाग्य (Kundlai Bhagya)
5/10
Image credit: Instagram

कुंडली भाग्य (Kundlai Bhagya)

सीरियल कुंडली भाग्य में कुछ समय पहले ही लंबा लीप लिया गया था। लीप के बाद कहानी में प्रीता की बेटी ने एंट्री की है। प्रीता की बेटी के आने से कहानी में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

संजोग (Sanjog)
6/10
Image credit: Instagram

संजोग (Sanjog)

जीटीवी के आगामी शो संजोग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। संजोग में एक बच्ची और उसकी मां के स्ट्रगल को दिखाया जाएगा। संजोग का प्रोमो कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है।

Advertisement
बहुत प्यार करते हैं (Bahut Pyar Karte Hai)
7/10
Image credit: Instagram

बहुत प्यार करते हैं (Bahut Pyar Karte Hai)

सीरियल बहुत प्यार करते हैं को भी कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है। करण वी ग्रोवर के इस शो में एक लड़की की कहानी दिखाई गई है जो कि गोद ली हुई लड़की को पाल रही है।

बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2)
8/10
Image credit: Instagram

बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2)

सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 में भी लीप का सहारा लिया गया है। लीप के बाद प्रिया राम की बेटी की मां बन चुकी हैं। पीहू के आने से राम और प्रिया की जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)
9/10
Image credit: Instagram

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)

एकता कपूर के सुपरहिट टीवी शो कुमकुम भाग्य में प्राची भी प्रेग्नेंट है। जल्द ही कुमकुम भाग्य की कहानी में भी छोटे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं।

Advertisement
मुस्कुराने की वजह तुम हो (Muskurane Ki Wajah Tum Ho)
10/10
Image credit: Instagram

मुस्कुराने की वजह तुम हो (Muskurane Ki Wajah Tum Ho)

कुछ समय पहले ही सीरियल मुस्कुराने की वजह तुम हो ने टीवी पर दस्तक दी है। इस शो की मेन लीड मां बनने वाली है। जल्द ही मुस्कुराने की वजह तुम हो में भी एक बच्चे की एंट्री होगी।

Tags Aishwarya Sharma Anupamaa Bade Achhe Lagte Hain 2 Bahut Pyar Karte Hai Entertainment News Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Imlie KumKum Bhagya Kundlai Bhagya Muskurane Ki Wajah Tum Ho Sanjog TV Gossip TV latest news
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

माधुरी दीक्षित की जुड़वा बहन लगती थी ये एक्ट्रेस, शादी से पहले हुई प्रेग्नेंट और फिर रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री से हो गई गायब

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: नहीं थम रही 'धुरंधर 2' की रफ्तार, तीसरे सोमवार को फिल्म ने की इतनी कमाई

19 Minute 34 Second Video के पार्ट 2-पार्ट 3 के पीछे निकली ये कहानी, लिंक पर क्लिक करते ही उड़ जाएंगे होश!

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.