TRP के लिए बार बार शादी के मंडप में जाकर बैठ जाती हैं TV की ये 12 बहुएं, फैंस के दिमाग का हुआ दही
TRP के लिए बार बार शादी के मंडप में जाकर बैठ जाती हैं TV की ये 12 बहुएं, फैंस के दिमाग का हुआ दही
TV Characters Had Multiple Onscreen Marriages: टीवी के कई हसीनाएं ऐसी हैं जो कि रील लाइफ में कई कई बार शादी की है। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली, सुंबुल तौकीर खान, सुरभि चांदना, श्रद्धा आर्या और शिवांगी जोशी जैसी हसीनाओं के नाम शामिल हैं।
By: Shivani Duksh |
Updated: June 13 2022, 04:16 PM IST
डेलीसोप की दुनिया में केवल टीआरपी का खेल चलता है। टीआरपी पाने के लिए मेकर्स किसी भी हद तक गिर सकते हैं। डेलीसोप में कब क्या हो जाए ये बात किसी को नहीं पता। शो की कहानी को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स का तड़का लगा देते हैं और अगर ये तरीका काम न करे तो शो में किसी न किसी की शादी करवा दी जाती है। मेकर्स जानते हैं कि फैंस को शादी देखना बहुत पसंद है। यही वजह है जो टीवी की कई अदाकाराएं अपने एक ही टीवी शो में कई कई बार दुल्हन बन चुकी हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही टीवी अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि रील लाइफ में कई बार मंडप में बैठ चुकी हैं।
2/13
Image credit: Instagram
'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) की प्रीता (Shraddha Arya)
इस लिस्ट में अगला नाम जी टीवी के सीरियल 'कुंडली भाग्य' का आता है। इस शो में श्रद्धा आर्या भी की बार शादी के मंडप में बैठ चुकी है। प्रीता ने शो में अब तक तीन बार शादी की है। अब जल्द ही प्रीता चौथी बार शादी करेगी। इस बार दूल्हे की जगह पर करण नहीं बल्कि ऋषभ होगा। कुछ समय पहले करण भी शादी करने की तैयारी कर रहा है। शादी से पहले ही करण की मौत हो गई।
3/13
Image credit: Instagram
अनुपमा (Anupamaa) की अनुपमा (Anupama)
अनुपमा ने सालों पहले वनराज के साथ शादी की थी। शादी के 25 साल बाद अनुपमा ने दोबारा वनराज के साथ सात फेरे लिए। जिसके बाद वनराज ने तलाक लेकर काव्या के साथ शादी की। इस शादी के बाद अनुपमा ने अनुज से शादी कर ली। इस हिसाब से देखा जाए तो अनुपमा तीन बार दुल्हन बन चुकी है। हालांकि अनुपमा की पहली शादी टीवी पर नहीं दिखाई गई।
Advertisement
4/13
Image credit: Instagram
इमली (Imlie)
पहले तो आदित्य की शादी इमली के साथ जबरदस्ती करवाई गई। जिसके बाद आदित्य ने मालिनी के साथ सात फेरे ले लिए। बाद में परिवार के सामने पोल खिलने के बाद आदित्य ने फिर से इमली के साथ शादी की। तलाक के बाद इमली ने आर्यन के साथ शादी की। इस हिसाब से इमली तीन बार दुल्हन बन चुकी है।
5/13
Image credit: Instagram
'नागिन 5'(Naagin 5) की बानी (Surbhi Chandana)
शादी के मामले में बानी यानी सुरभि चंदना भी किसी से कम नहीं है। नागिन के सीजन 5 में बानी ने तीन बार शादी की थी। एक बार तो शादी करने के लिए बानी चांद पर ही जा पहुंची थी।
6/13
Image credit: Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा (Shivangi Joshi)
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नायरा और कार्तिक की कहानी खत्म हो चुकी है। चार साल कर इन दोनों ने फैंस के दिलों पर राज किया। इस तदौरान कार्तिक और नायरा ने कई बार शादी की। एक दूसरे का साथ पाने के चक्कर में कार्तिक और नायारा 5 बार सात फेरे चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि शिवांगी जोशी को दुल्हन बनने में काफी मजा आता है।
Advertisement
7/13
Image credit: Instagram
'नागिन 3' (Naagin 3) की बेला (Surbhi Jyoti)
बेला ने अपने पति को बचाने के लिए कई बार दुल्हन का जोड़ा पहना है। इतना ही नहीं बेला के साथ उसकी दोस्त विशाखा भी कई बाद शादी के मंडप तक पहुंच चुकी है। पहले बेला ने माहिर के भाई के साथ शादी का ड्रामा किया। उसके बाद भी बेला का मन नहीं भरा, जिसकी वजह से पूरे सीजन में बेला 4 बार दुल्हन बन चुकी है।
8/13
Image credit: Instagram
'नागिन' (Naagin) की शिवन्या (Mouni Roy)
एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन दोनों सीजन्स के दौरान मौनी रॉय को कई बार दुल्हन बनने का मौका मिला। दोनों सीजन में मौनी रॉय तीन बार दुल्हन बनीं।
9/13
Image credit: Instagram
'बालिका वधू' (Balika Vadhu) की आनंदी (Pratyusha Banerjee)
कलर्स टीवी के सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी और जगिया की बचपन में ही शादी हो गई थी। बड़े होने के बाद इन दोनों रिश्ता टूट गया। तलाक होने के बाद 'बालिका वधू' में आनंदी को किसी और से प्यार हो गया। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि आनंदी ने भी शो में 2 बार शादी की थी।
Advertisement
10/13
Image credit: Instagram
'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasauti Zindagi Key 2) की प्रेरणा (Erica Fernandes)
वहीं 'कसौटी जिंदगी के 2' में भी हमारी प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिस ने भी दूल्हन बनने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। पहले तो 'कसौटी जिंदगी के 2' में प्रेरणा ने अनुराग के साथ मंदिर में शादी की। उसके बाद इन दोनों ने परिवार के साथ शादी की। जिसके बाद प्रेरणा ने मिस्टर बजाज को अपना पति बना लिया।
11/13
Image credit: Instagram
'गीत हुई सबसे पराई' (Geet Hui Sabse Parayi) की गीत (Drashti Dhami)
'गीत हुई सबसे पराई' की गीत ने भी दुल्हन बनने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। गीत ने पहले वीन नाम के आदमी से शादी करती है। वीर गीत को धोखा देकर भाग जाता है। जिसके बाद गीत मान से शादी करती है।
12/13
Image credit: Instagram
'कहीं तो होगा' की (Kashish in Kahiin Toh Hoga) कशिश (Aamna Sharif)
अपने जमाने के सुपरहिट सीरियल 'कहीं तो होगा' में आमना शरीफ ने कशिश बनकर 3 बार शादी की थी। पहले तो कशिश ने सूजल के भाई पीयूष से सात फेरे लिए। जिसके बाद कशिश ने शो में टीवी एक्टर शब्बीर आहलूवालिया के किरदार के साथ शादी की। तब कहीं जाकर कशिश और सूजल का मिलन हुआ।
एकता कपूर के सुपरहिट शो कसौटी जिंदगी के में श्वेता तिवारी यानी प्रेरणा ने रिकॉर्ड तोड़ चार बार शादी की थी। वहीं अनुराग तो एक शो के दौरान 5 बाद दूल्हा बन बैठे थे। पूरे शो के दौरान प्रेरणा और अनुराग बार बार शादी करते दिखे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy