• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Bollywood News
  • Photos
  • 'संस्कारी बाबूजी' से लेकर नाना पाटेकर तक, अनुराग कश्यप से पहले इन फिल्मी हस्तियों पर भी लग चुके हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

'संस्कारी बाबूजी' से लेकर नाना पाटेकर तक, अनुराग कश्यप से पहले इन फिल्मी हस्तियों पर भी लग चुके हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

अनुराग कश्यप पर हाल ही में लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों ने फिल्मी जगत में एक बार फिर से मीटू आंदोलन की यादें ताजा कर दी हैं। यहां जानिए उन स्टार्स के बारे में जिन पर लग चुके हैं सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोप

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Updated: September 22 2020, 07:06 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
  9. bollywoodlife.com photo
  10. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/10

अनुराग कश्यप से पहले इन स्टार्स पर भी लग चुके हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं। इसके बाद से बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर से मीटू की हलचल होने लगी है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में किसी स्टार पर ऐसे आरोप लगे हों। इससे पहले भी कई नामी गिरामी एक्टर्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इनमें आलोक नाथ, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, विकास बहल जैसे स्टार्स शामिल हैं। यहां हम आपको फिल्मी जगत से जुड़े उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिन पर किसी महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं...

bollywoodlife.com photo
2/10

अनुराग कश्यप

इस मामले में सबसे नया नाम फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप का है। अनुराग पर फिल्म एक्ट्रेस पायल घोष ने सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं। पायल ने एक इंटरव्यू में बताया कि अनुराग ने अपने घर बुलाकर उनके साथ गलत हरकत की। हालांकि इस मामले में अनुराग को कई महिला एक्टर्स का खुला समर्थन मिला है।

bollywoodlife.com photo
3/10

नाना पाटेकर

साल 2018 में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नामी एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि नाना पाटेकर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

bollywoodlife.com photo
4/10

आलोक नाथ

फिल्मों में संस्कारी बाबूजी के नाम से लोकप्रिय आलोकनाथ का नाम भी ऐसे मामलों में आ चुका है। टीवी राइटर विंता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। विंता ने बताया कि 19 साल पहले एक शो के सेट पर आलोक नाथ ने उनके साथ गलत हरकत की थी।

bollywoodlife.com photo
5/10

विकास बहल

फिल्म प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर विकास बहल पर भी एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने विकास पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले फैंटम फिल्म्स के को-ऑनर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने ने भी विकास बहल के खिलाफ आवाज उठाई थी।

bollywoodlife.com photo
6/10

कैलाश खेर

नामी सिंगर कैलाश खेर भी यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ जैसे आरोप लगे हैं। साल 2018 में सिंगर सोना मोहापात्रा और एक अन्य महिला ने कैलाश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। महिला ने बताया कि कैलाश खेर ने साल 2004 में उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था।

bollywoodlife.com photo
7/10

अभिजीत भट्टाचार्य

साल 2018 में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अटेंडेंट ने कहा कि 20 साल पहले कोलकाता के एक पब में अभिजीत ने उन्हें लगभग किस कर लिया और बायां कान नोच लिया। हालांकि अभिजीत ने भी इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे उस वक्त पैदा भी नहीं हुए थे और वे कभी पब नहीं गए।

bollywoodlife.com photo
8/10

वरुण ग्रोवर

स्टैंडअप कॉमिडियन और फिल्म राइटर वरुण ग्रोवर भी इन मामलों से अछूते नहीं हैं। उनके खिलाफ भी एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि साल 2001 में एक प्ले के रिहर्सल के दौरान वरुण ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके साथ गलत हरकत की। वरुण ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

bollywoodlife.com photo
9/10

शाइनी आहूजा

बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा पर रेप के आरोप केवल लगे ही नहीं बल्कि साबित भी हुए। साल 2009 में बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा पर घर की नौकरानी ने रेप के आरोप लगाए। इस मामले में साल 2011 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें अपराधी करार दिया और 7 साल जेल की सजा सुनाई।

bollywoodlife.com photo
10/10

अंकित तिवारी

फिल्म 'आशिकी-2' के गाने 'सुन रहा है ना तू, रो रहा हूं मैं' सहित कई सुपरहिट गानों को आवाज दे चुके सिंगर अंकित तिवारी पर भी रेप के आरोप लग चुके हैं। अंकित पर एक महिला ने आरोप लगाया कि अंकित ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका रेप किया। इस मामले में अंकित को पुलिस ने अरेस्ट भी किया था।

Tags:

  • Alok Nath
  • Ankit Tiwari
  • Anurag Kashyap
  • Bollywood News In Hindi
  • Kailash Kher
  • Latest Bollywood News In Hindi
  • Nana Patekar
  • Payal Ghosh
  • Shiney Ahuja
  • Varun Grover
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: Biwi No.1 से हुई वरुण धवन की फिल्म की तुलना, जानिए कहां रह गई कमी?
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: Biwi No.1 से हुई वरुण धवन की फिल्म की तुलना, जानिए कहां रह गई कमी?

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े की फिल्म है 'जवानी तो इश्क होना है' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. चलिए जानते हैं कि लोग वरुण धवन की फिल्म के बारे में क्या बात कर रहे हैं.

  • Bandar X Review: Bobby Deol की 'बंदर' ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'ओटीटी पर आने का इंतजार मत करना'
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Bandar X Review: Bobby Deol की 'बंदर' ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'ओटीटी पर आने का इंतजार मत करना'

    Bandar Review: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

Latest News

जब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और इंटीमेट सीन्स के चलते बुरा फंसी एक्ट्रेस, शो छोड़कर भागे को हुई मजबूर

जब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और इंटीमेट सीन्स के चलते बुरा फंसी एक्ट्रेस, शो छोड़कर भागे को हुई मजबूर

Guru Randhawa: लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर अब गुरु रंधावा? जिम के बाहर की गोलियों की बौछार, दहली पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री!

Guru Randhawa: लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर अब गुरु रंधावा? जिम के बाहर की गोलियों की बौछार, दहली पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री!

Naagin 7 Finale में खून की होली खेलेगी विशाखा, सबसे पहले लेगी इसकी जान

Naagin 7 Finale में खून की होली खेलेगी विशाखा, सबसे पहले लेगी इसकी जान

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.