फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अर्जुन रामपाल ने बड़े पर्दे पर हीरो और विलेन दोनों रोल किए हैं. उन्होंने अपनी जबरदस्त अदाकारी से लोगों ध्यान खींचा है. फिलहाल, अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वह इस मूवीज में खूंखार आतंकवादी का किरदार निभा रहे हैं. अर्जुन रामपाल की प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी निजी जिंदगी काफी दिलचस्प रही है. बॉलीवुड एक्टर के जन्मदिन पर उनकी पहली मोहब्बत से लेकर शादी और तलाक के बारे में जानते हैं.