स्क्रीन पर धमाका मचाएंगी टीवी के नई जोड़ियां
New On Screen Couples Of TV: हिंदी टीवी इंडस्ट्री के सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से देखने के लिए मिलता है। सीरियल्स की कहानी को दर्शक काफी चांव के साथ देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, सीरियल्स की ऑनस्क्रीन जोड़ियां भी दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। अक्षरा अभिमन्यु (Abhira) से लेकर अनुज और अनुपमा (Maan) तक टीवी के कई ऑनस्क्रीन कपल इन दिनों फैंस के दिलों में राज कर रहे हैं। लेकिन अब टीवी की इन हिट जोड़ियों को टक्कर देने के लिए स्क्रीन पर नई जोड़ियां आ चुकी हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।