सलमान खान की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी फिल्मों का रिलीज होना उनके फैंस के लिए त्योहार जैसा होता है. उनकी फिल्म रिलीज होते ही हाउसफुल हो जाती हैं. सलमान खान की पाइपलाइन में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग बेसब्र हो रहे है. इन फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. फैंस का मानना है कि भाईजान की इन मूवीज से कई रिकॉर्ड टूट जाएंगे. आइए जानते हैं कि सलमान खान किन-किन फिल्मों में नजर आएंगे.