अजय देवगन के करियर की 13वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी दृश्यम 2
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। साथ ही फिल्म स्टार ने अपने करियर में करीब 12 फिल्में दी हैं जो 100 करोड़ से ज्यादा की रकम बॉक्स ऑफिस से बटोर ले गईं। सुपरस्टार अजय देवनगी की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा मचाया। दिलचस्प बात ये है कि अजय देवगन करीब-करीब हर साल एक 100 करोड़ी फिल्म दर्शकों को देने में कामयाब रहे हैं। इन 12 सालों में महज 3 साल ही ऐसे रहे, जब वो ये मुकाम नहीं पा सके। जबकि दो बार तो अजय देवगन ने एक ही साल में 3-3 हिट फिल्में देकर फैंस को दीवाना बना दिया था। यहां देखें लिस्ट।