हेरा फेरी 3 को लेकर आजकल काफी चर्चाएं हो रही हैं. हेरा फेरी उन कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसने अपनी जबरदस्त कॉमेडी से हर किसी को हंसाया है. ऐसे में आज हम आपको हेरा फेरी जैसी ही 7 कल्ट कॉमेडी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. ये सभी फिल्में आपको जमकर हंसाने वाली हैं. समय मिले तो आपको ये फिल्में एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.
2/8
Hungama Movie
हंगामा- 2003 में आई इस फिल्म ने सबको खूब हंसाया था. फिल्म में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन की तिकड़ी शामिल है. तीनों पैसों के लिए परेशान होते हैं और तरह-तरह के नाटक करते है. यह कॉमेडी फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.
3/8
Hulchul 2004
हलचल- अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म में खूब मजा आता है. यह एक ऐसे घर की कहानी है जहां सिर्फ मर्द रहते हैं और जिन्हें औरतों से दूर रहने और शादी करने की मनाही होती है. फिल्म में अक्षय खन्ना, करीना कपूर, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, अमरीश पुरी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर, फरहा नाज और लक्ष्मी समेत कई कलाकार शामिल हैं.
Advertisement
4/8
Garam Masala
गरम मसाला- 2005 में आई इस कॉमेडी फिल्म ने भी दर्शकों को खूब हंसाया था. ये फिल्म आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार , जॉन अब्राहम , परेश रावल , रिमी सेन , नेहा धूपिया और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं.
5/8
Bhagam Bhag Movie
भागम भाग- प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने हर किसी को हंसाया था. आज भी अगर इस फिल्म को देखने बैठ जाए तो उठने का मन नहीं करता है. फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल लीड रोल में हैं. फिल्म एक थिएटर ग्रुप की कहानी दिखाती है जो एक शो के लिए लंदन जाता है जहां उन्हें अपना शो पूरा करने के लिए एक हीरोइन की जरूरत होती है. लेकिन वो एक मर्डर के रहस्य में फंस जाते हैं.
6/8
Dhol
ढोल- यह एक जबरदस्त कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में 4 ऐसे दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो अमीर बनना चाहते हैं. लेकिन बाद में वो एक बहुत बड़े खतरे में पड़ जाते हैं.
Advertisement
7/8
De Dana Dan
दे दना दन- फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ, परेश रावल, समीरा रेड्डी और नेहा धूपिया जैसे कलाकार हैं. इस फिल्म की कहानी भी बड़ी मजेदार है. पूरी फिल्म देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.
8/8
Golmaal
गोलमाल- रोहित शेट्टी की बनाई फिल्म गोलमाल ने भी लोगों को खूब हंसाया था. इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर ने लीड रोल निभाया है. अबतक इस फिल्म के 4 पार्ट बन चुके हैं. पहली गोलमाल: फ़न अनलिमिटेड जो 2006 में आई, दूसरी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स जो 2008 में आई, तीसरी फिल्म गोलमाल 3 जिसे 2010 में रिलीज किया गया और चौथी गोलमाल अगेन, जो 2017 में आई थी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy