ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Bhai Dooj 2021: कपल होकर भी सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे, देखें लिस्ट

Bhai Dooj 2021: कपल होकर भी सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे, देखें लिस्ट

Bhai Dooj 2021: These 9 Real Life TV Couples Played Brother And Sister On-Screen: अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उन कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी की दुनिया में भाई बहन का किरदार निभाया है।

By: Shivani Duksh  |  Published: November 06 2021, 02:43 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं ये कपल्स
1/10
Image credit: Instagram

सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं ये कपल्स

आज पूरे देश में भाईदोज का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। टीवी की दुनिया में भाई बहन के रिश्ते को बहुत अहमियत दी जाती है। बहुत से सितारे टीवी शोज में भाई बहन का किरदार निभा चुके हैं। यहां कई ऐसे कपल्स भी हैं जो कि टीवी की दुनिया में भाई बहन का रोल प्ले करने के लिए मजबूर हो गए थे। किसी ने मोहब्बत में पड़ने के बाद भाई बहन का किरदार निभाया तो किसी ने सेट पर ही अपने को स्टार को दिल दे दिया। अपनी इस रिपोर्ट में आपको टीवी के उन कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो असल जिंदगी में एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन शो में वो भाई बहन के तौर पर नजर आते थे। देखें तस्वीरें-

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Shoaib Ibrahim and Dipika Kakkar)
2/10
Image credit: Instagram

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Shoaib Ibrahim and Dipika Kakkar)

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ सीरियल ससुराल सिमर का में कपल के तौर पर नजर आ चुके हैं। इस शो में काम करने के बाद शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को सीरियल कोई लौट के आया है में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। शो में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने एक दूसरे के भाई बहन को किरदार निभाया था। उन दिनों शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस दौरान शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने साथ में नच बलिए 8 में भी काम किया था। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की भाई बहन की जोड़ी देखकर फैंस काफी हैरान रह गए थे।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय (Kishwer Merchant and Suyyash Rai)
3/10
Image credit: Instagram

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय (Kishwer Merchant and Suyyash Rai)

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की लव स्टोरी की शुरूआत सीरियल प्यार की ये एक कहानी के सेट पर हुई थी। इस शो के बाद किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने सोनी टीवी के शो रिश्ता लिखेंगे हम नया में साथ काम किया था। इस शो में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भाई बहन के तौर पर नजर आए थे। बाद में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। जल्द ही किश्वर मर्चेंट और सुयश राय माता पिता बनने वाले हैं।

Advertisement
रोहन मेहरा और कांची सिंह (Rohan Mehra and Kanchi Singh)
4/10
Image credit: Instagram

रोहन मेहरा और कांची सिंह (Rohan Mehra and Kanchi Singh)

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहन मेहरा और कांची सिंह ने अक्षरा के बच्चों का किरदार निभाया था। शो में रोहन मेहरा और कांची सिंह भाई बहन के तौर पर नजर आए थे। शूटिंग के दौरान रोहन मेहरा और कांची सिंह ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। ये बात फैसले ही मेकर्स ने रोहन मेहरा और कांची सिंह को चेतावनी भी दी थी। मेकर्स नहीं चाहते थे कि रोहन मेहरा और कांची सिंह के रिश्ते का असर सीरियल पर पड़े। बाद में रोहन मेहरा ने बिग बॉस में जाने के लिए शो छोड़ दिया था। रोहन के जाने के बाद कांची सिंह भी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ज्यादा दिन नहीं टिक पाई

अविनाश सचदेव और शलमली देसाई (Avinash Sachdev and Shalmalee Desai)
5/10
Image credit: Instagram

अविनाश सचदेव और शलमली देसाई (Avinash Sachdev and Shalmalee Desai)

टीवी सीरियल छोटी बहु में नजर आ चुके टीवी एक्टर अविनाश सचदेव भी अपना ऑनस्क्रीन भाभी को दिल दे बैठे थे। सीरियल इस प्यार को क्या नाम दूं एक बार फिर… में अविनाश सचदेव और शलमली देसाई ने साथ काम किया था। इस दौरान अविनाश सचदेव और शलमली देसाई एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए। साल 2017 में अविनाश सचदेव और शलमली देसाई शादी भी कर चुके हैं

चारू असोपा और नीरज मालवीय (Charu Asopa and Neeraj Malviya)
6/10
Image credit: Instagram

चारू असोपा और नीरज मालवीय (Charu Asopa and Neeraj Malviya)

बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन की भाभी बनने से पहले चारू असोपा टीवी एक्टर नीरज मालवीय को डेट कर चुकी हैं। सीरियल मेरे अंगने में चारू असोपा और नीरज मालवीय ने भाई बहन का किरदार निभाया था। इस दौरान चारू असोपा और नीरज मालवीय के अफेयर की खबरें आम हो गई थीं। चारू असोपा और नीरज मालवीय ने साल 2016 में अचानक सगाई करके सबको हैरत में डाल दिया था। हालांकि चारू असोपा और नीरज मालवीय का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। जल्द ही चारू असोपा और नीरज मालवीय का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद चारू ने राजीव सेन से शादी कर ली।

Advertisement
यश टोंक और गोरी यादव (Yash Tonk and Gauri Yadav)
7/10
Image credit: Instagram

यश टोंक और गोरी यादव (Yash Tonk and Gauri Yadav)

टीवी स्टार यश टोंक और गोरी यादव ने एकता कपूर के सीरियल कहीं किसी रोज में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस शो के दौरान यश टोंक और गोरी यादव ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। शो के सेट पर ही यश टोंक और गोरी यादव का प्यार परवान चढ़ा था। बाद में यश टोंक और गोरी यादव ने शादी करके अपने इस रिश्ते के एक नया नाम दे दिया।

अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया (Abhishek Verma and Aditi Bhatia)
8/10
Image credit: Instagram

अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया (Abhishek Verma and Aditi Bhatia)

सीरियल ये है मोहब्बतें में रुही और आदि तो आपको याद ही होंगे। इस भाई बहन की जोड़ी का किरदार अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया ने निभाया था। शो के दौरान अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया एक दूसरे के कैफी करीब आ गए थे। दावा किया जाता है कि अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया ने एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था। सेट पर अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया को रंगे हाथ भी पकड़ा जा चुका है। हालांकि अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया ने कभी भी इस डेटिंग की खबरों पर हामी नहीं भरी।

मजहर सैय्यद और मौली गांगुली (Mazher Sayed and Mouli Ganguly)
9/10
Image credit: Instagram

मजहर सैय्यद और मौली गांगुली (Mazher Sayed and Mouli Ganguly)

मजहर सैय्यद और मौली गांगुली की मुलाकात भी अपने शो के सेट पर हुई थी। मजहर सैय्यद और मौली गांगुली ने एक साथ सीरियल कहीं किसी रोज में साथ काम किया था। यश टोंक और गोरी यादव के साथ मजहर सैय्यद और मौली गांगुली की भी जोड़ी सेट पर ही बनी है।

Advertisement
रिंकू धवन और किरण करमाकर (Rinku Dhawan and Kiran Karmarkar)
10/10
Image credit: Instagram

रिंकू धवन और किरण करमाकर (Rinku Dhawan and Kiran Karmarkar)

सीरियल कहानी घर घर की में रिंकू धवन और किरण करमाकर ने ऑन स्क्रीन भाई बहन का रोल प्ले किया था। शो की शूटिंग के दौरान रिंकू धवन और किरण करमाकर को एक दूसरे से प्यार हो गया। बाद में रिंकू धवन और किरण करमाकर ने शादी कर ली थी।

Tags Avinash Sachdev Charu Asopa Dipika Kakkar Gauri Yadav Kanchi Singh to Shoaib Ibrahim Kiran Karmarkar Kishwer Merchant latest TV news Neeraj Malviya Rinku Dhawan Rohan Mehra Shalmalee Desai Suyyash Rai TV Gossip TV News Yash Tonk Yeh Rishta Kya Kehlata
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

एक्ट्रेस Priya Bakshi को आधी रात गलत रास्ते ले गया ऑटो ड्राइवर, खौफनाक मंजर का सामने आया Video!

OTT Releases: फरवरी के थर्ड वीक में Netflix, Jio Hotstar, Zee5 पर रिलीज होंगी ये सीरीज-फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

Holi पर Khesari Lal Yadav का होगा विस्फोट! नई फिल्म के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.