इस वीकेंड देखें ये फिल्में और सीरीज
मूवी और वेब सीरीज लवर्स के लिए यह वीकेंड खास होने वाला है। इस वीक बॉलीवुड की कई फिल्में थियेटर्स में रिलीज हई है। वहीं कई वेब सीरीज ओटीटी पर धमाल मचा रही है। वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म भेड़िया (Bhediya) आज ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज खाकी- द बिहार चैप्टर ओटीटी पर सामने आई है। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में उन सीरीज और फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस वीकेंड अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं।