साल 2022 की तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बनीं भूल भूलैया 2
बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने साल 2022 की टॉप ओपनर फिल्मों की लिस्ट में धांसू एंट्री मारी है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही अक्षय कुमार-कृति सेनॉन स्टारर फिल्म बच्चन पांडे और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी समेत बॉलीवुड की इन 8 फिल्मों को करारी शिकस्त दी है। इतना ही नहीं, इसी के साथ ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई हैं। जबकि इंडियन सिनेमा की फिल्मों की लिस्ट में ये तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म का खिताब पाने में सफल हुई है। यहां देखें पूरी लिस्ट।