ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Bigg Boss: इंडस्ट्री का बड़ा नाम होकर भी फैंस का दिल जीतने में नाकाम हुए ये सितारे, रातों रात हुए शो से बाहर

Bigg Boss: इंडस्ट्री का बड़ा नाम होकर भी फैंस का दिल जीतने में नाकाम हुए ये सितारे, रातों रात हुए शो से बाहर

15 popular Bigg Boss contestants who failed to impress the audience: बिग बॉस 15 के कई ऐसे सितारे हैं जो कि शो में चाहकर भी कमाल नहीं दिखा सके। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) जैसे सितारों का नाम शामिल है।

By: Shivani Duksh  |  Published: December 06 2021, 12:34 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
  • Reception attendees
    11
  • Reception attendees
    12
  • Reception attendees
    13
  • Reception attendees
    14
  • Reception attendees
    15
  • Reception attendees
    16
इंडस्ट्री का बड़ा नाम होकर भी फैंस का दिल जीतने में नाकाम हुए ये सितारे
1/16

इंडस्ट्री का बड़ा नाम होकर भी फैंस का दिल जीतने में नाकाम हुए ये सितारे

बिग बॉस के 15 सीजन्स में टीवी के कई बड़े सितारे हिस्सा ले चुके हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड सितारों का नाम भी शामिल है। बिग बॉस के घर में आते ही इन सितारों ने सनसनी मचा दी थी। हालांकि कुछ समय बाद ही ये सितारे फैंस की नजरों से उतर गए। इंडस्ट्री का बड़ा नाम होने के बाद भी ये सितारे फैंस का दिल नहीं जीत सकें। ऐसे में मेकर्स ने इन सितारों को रातों रात बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया था। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन सितारों के नाम गिनाने वाले हैं।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)
2/16
Image credit: Instagram

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

उस जमाने में रुपाली गांगुली साराभाई वर्सेज साराभाई की मोनिशा के तौर पर जानी जाती थीं। टीवी का एक बड़ा नाम होने की वजह से रुपाली गांगुली को बिग बॉस सीजन एक में आने का मौका मिला। इस दौरान रुपाली गांगुली की राखी सावंत के साथ जबरदस्त लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के बाद रुपाली गांगुली को बिग बॉस छोड़ना पड़ गया था। अगर रुपाली गांगुली को शो से बाहर नहीं किया जाता तो वो शो की विनर बन सकती थीं। इन दिनों रुपाली गांगुली की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड अदाकारा से कम नहीं थी।

जय भानुशाली (Jay Bhanushali)
3/16
Image credit: Instagram

जय भानुशाली (Jay Bhanushali)

बिग बॉस 15 से कुछ समय पहले ही जय भानुशाली का पत्ता साफ हुआ है। लोगों को लगता था कि जय भानुशाली इस सीजन के विनर बनने वाले हैं। हालांकि जय भानुशाली ज्यादा समय तक इस गेम को नहीं खेल पाए।

Advertisement
सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh)
4/16
Image credit: Instagram

सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh)

टीवी की नागिन सायंतनी घोष भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस 6 में सायंतनी घोष केवल 20 दिन ही शो में नजर आईं। 20 दिन के बाद मेकर्स ने सायंतनी घोष को घर से बाहर कर दिया था। हालांकि फैंस आज भी सायंतनी घोष को बहुत पसंद करते हैं। भारी फैनफॉलोइंग होने के बाद भी सायंतनी घोष शो में ज्यादा समय नहीं टिक सकीं।

करण मेहरा (Karan Mehra)
5/16
Image credit: Instagram

करण मेहरा (Karan Mehra)

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार करण मेहरा भी बिग बॉस के घर का हिस्सा रह चुके हैं। करण मेहरा सीजन 10 में नजर आए थे। शो के दौरान करण मेहरा का व्यवहार लोगों को खटकता था। करण मेहरा का शांत स्वभाव लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। यही वजह है जो करण मेहरा को 4 हफ्तों में ही शो से आउट कर दिया गया।

हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani)
6/16
Image credit: Instagram

हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani)

बिग बॉस 11 में हितेन तेजवानी एक बड़ा सितारा बनकर उभरे थे। गेम में हितेन तेजवानी ने लोगों को कड़ी टक्कर भी दी थी। इतना सब करने के बाद भी हितेन तेजवानी बिग बॉस में अपनी जगह नहीं बना पाए। चंद हफ्तों में ही हितेन तेजवानी का बिग बॉस से पत्ता साफ हो गया।

Advertisement
नेहा पेंडसे (Nehha Pendse)
7/16
Image credit: Instagram

नेहा पेंडसे (Nehha Pendse)

नेहा पेंडसे भी बिग बॉस की एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरी थीं। हालांकि लड़ाई होने के बाद भी नेहा पेंडसे ने कभी आवाज ऊंची नहीं की। फैंस लड़ाई का इंतजार करते रह गए इतने में नेहा पेंडसे शो से ही बाहर हो गईं। नेहा पेंडसे केवल 28 दिन ही शो में रह सकीं।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur)
8/16
Image credit: Instagram

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur)

बिग बॉस 13 के फैंस को लगता था कि दलजीत कौर कम से कम फिनाले तक का सफर तो तय कर ही लेंगी। घर में जाते ही दलजीत कौर बिग बॉस के गेम में उलझ गईं। ऐसे में दलजीत कौर केवल 13 दिन तक ही शो अपनी जदह बना पाईं। शो छोड़ने से पहले दलजीत कौर की कोइना मित्रा के साथ जबरदस्त लड़ाई हुई थी। ये लड़ाई भी दलजीत कौर को जाने से नहीं रोक सकी।

निशांत मलखानी (Nishant Malkhani)
9/16
Image credit: Instagram

निशांत मलखानी (Nishant Malkhani)

टीवी एक्टर निशांत मलखानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। तुमसे न हो पाएगा सीरियल छोड़ने के बाद निशांत मलखानी ने बिग बॉस 14 में एंट्री की थी। अच्छे से गेम खलने के बाद भी निशांत मलखानी लंबे समय तक शो में नहीं रह पाए। घरवालों ने मिलकर निशांत मलखानी को शो से बाहर कर दिया था।

Advertisement
राखी विजान (Rakhi Vijan)
10/16
Image credit: Instagram

राखी विजान (Rakhi Vijan)

सीरियल हम पांच की स्वीटी माथुर का किरदार निभा चुकीं राखी विजान भी बिग ब़स का हिस्सा बन चुकी हैं। राखी विजान को बिग बॉस सीजन 2 में आने का मौका मिला। टीवी का बड़ा नाम होने के बाद भी राखी विजान केवल 2 हफ्ते ही बिग बॉस के घर में टिक पाई थीं।

बख्तियार और तनाज ईरानी (Bakhtiyaar Irani and Tannaz Irani)
11/16
Image credit: Instagram

बख्तियार और तनाज ईरानी (Bakhtiyaar Irani and Tannaz Irani)

बख्तियार और तनाज ईरानी ने मिलकर बिग बॉस 3 को हिलाकर रख दिया था। वह बात अलग है कि बख्तियार और तनाज ईरानी मिलकर भी बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीत सके।

साक्षी प्रधान (Sakshi Pradhan)
12/16
Image credit: Instagram

साक्षी प्रधान (Sakshi Pradhan)

साक्षी प्रधान स्प्रिस्टविला की विनर रह चुकी हैं। हालांकि साक्षी प्रधान बिग बॉस 4 के घर में केवल 13 दिन ही रह पाई थीं। साक्षी प्रधान अपने व्यवहार की वजह से फैंस का दिल जीतने में नाकाम रहीं।

Advertisement
शक्ति कपूर (Shakti Kapoor)
13/16
Image credit: Instagram

शक्ति कपूर (Shakti Kapoor)

बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर ने बिग बॉस 5 में धमाकेदार एंट्री की थी। प्रीमियर के दिन से ही फैंस को लगने लगा था कि शक्ति कपूर फिनाले तक तो पहुंच ही जाएंगे। वह बात अलग है कि शक्ति कपूर ज्यादा दिनों तक बिग बॉस के घर में नहीं रह पाए। 2 हफ्ते के भीतर ही शक्ति कपूर शो से बाहर हो गए। ये बात तो खुद शक्ति कपूर भी हजम नहीं कर पाए थे।

रतन सिंह राजपूत (Ratan Rajput)
14/16
Image credit: Instagram

रतन सिंह राजपूत (Ratan Rajput)

सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में नजर आ चुकी अदाकारा भी बिग बॉस में धमाल मचा चुकी हैं। रतन सिंह राजपूत ने बिग बॉस 7 में अपना पूरा दमखम दिखाया था। हालांकि फैंस ने रतन सिंह राजपूत को एक सिरे से नकार दिया था। रतन सिंह राजपूत केवल 4 हफ्तों में ही शो से एलिमिनेट हो गईं।

सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal)
15/16
Image credit: Instagram

सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal)

सीरियल प्यार की ये एक कहानी स्टार सुकीर्ति कांडपाल बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। सीजन 8 में सुकीर्ति कांडपाल केवल 14 दिन तक ही रह सकीं। फैंस ने सुकीर्ति कांडपाल को वोट्स ही नहीं दिए। जिसकी वजह से सुकीर्ति कांडपाल का सफर जल्द ही खत्म हो गया।

Advertisement
रूपल त्यागी (Roopal Tyagi)
16/16
Image credit: Instagram

रूपल त्यागी (Roopal Tyagi)

सीरियल सपने सुहाने लड़कपन के जैसे सुपरहिट शो में काम करने के बाद भी रूपल त्यागी फैंस का दिल नहीं जीत सकीं। बिग बॉस 9 में रूपल त्यागी केवल 2 हफ्ते तक ही लोगों को मनोरंजन कर सकीं।

Tags Anupamaa Bakhtiyaar Irani Bigg Boss 15 Dalljiet Kaur Hiten Tejwani Jay Bhanushali Karan Mehra latest TV news Nehha Pendse Nishant Malkhani Rakhi Vijan Ratan Rajput Roopal Tyagi Rupali Ganguly Rupali Ganguly in anupamaa Sakshi Pradhan Sayantani Ghosh Shakti Kapoor Sukirti Kandpal Tannaz Irani TV Gossip TV News
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

नहीं थम रहा कांतारा विवाद, सुपरस्टार रणवीर सिंह पर कानूनी शिकंजा, दाखिल करना होगा हलफनामा

हरीश राणा की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी पर फिल्म की तैयारी, वकील से मिले मुंबई के लेखक

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह का चल रहा भौकाल, 'धुरंधर 2' ने मंगलवार शाम तक की इतनी कमाई

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.