11 Photos

Bigg Boss 17 के ऑफर को इन 10 TV स्टार्स ने मारी लात, तगड़ी फीस के बाद भी आखिरी मौके पर पलटा फैसला

These TV Stars Reject Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के लिए मेकर्स ने कई टीवी स्टार्स को अप्रोच किया है, जिसमें से कुछ ने इस शो के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) से लेकर शीजान खान तक का नाम है।

Advertisement

September 25 2023, 15:27 PM

By Kavita

इन स्टार्स ने ठुकराया बिग बॉस 17 का ऑफर

These TV Stars Reject Bigg Boss 17: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही शुरू होने वाला है। मेकर्स ने इस सीजन से जुड़े कई सारे प्रोमो शेयर कर दिए हैं, जिसमें सलमान खान दिल, दिमाग और दम की बात करते दिखे हैं। इस बार कंटेस्टेंट्स की वाट बिग बॉस लगाएंगे। तो वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस का फुल सपोर्ट भी मिलेगा। शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस बीच, अब उन कलाकारों की लिस्ट भी सामने आई गई है, जिन्होंने बिग बॉस में आने से साफ इनकार कर दिया। कई टीवी स्टार्स ने सलमान खान के शो को रिजेक्ट कर दिया है। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

मोहसिन खान (Mohsin Khan)

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर मोहसिन खान को बिग बॉस के मेकर्स ने कई बार अप्रोच किया है, लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते। सीजन 17 के लिए भी मेकर्स ने मोहसिन से बात की थी। Also Read - Bigg Boss 17: आयशा खान का मुनव्वर फारुकी पर संगीन आरोप, कहा- 'एक साथ दो लड़कियों को...'

ट्विंकल अरोड़ा (Twinkle Arora)

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट में ट्विंकल अरोड़ा का नाम कंफर्म माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने भी इस शो को ठुकरा दिया है।

Advertisement

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui)

मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप का हिस्सा बन चुके हैं। अब बिग बॉस के मेकर्स भी उन्हें शो में लाना चाहते हैं। हालांकि, मुनव्वर ने यह शो ठुकरा दिया है। Also Read - Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा से खत्म हुई मुनव्वर फारुकी की दोस्ती, ईशा के आगे निकला दिल का गुबार

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की हिट एक्ट्रेस हैं, जिन्हें बिग बॉस में लाने की कोशिश काफी समय से हो रही है। मेकर्स ने सीजन 17 के लिए भी दिव्यांका को अप्रोच किया था। उन्होंने शो में आने से मना कर दिया।

संगीता घोष (Sangeeta Ghosh)

संगीता घोष का नाम भी बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट में चल रहा था। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में आने से मना कर दिया है। Also Read - Bigg Boss 17: सना रईस खान ने मुनव्वर फारुकी को बताया बोरिंग, बताया- 'कौन बनेगा विनर?'

Advertisement

जैन इमाम (Zian Imam)

जैन इमाम टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं, जिन्हें बिग बॉस के मेकर्स ने सीजन 17 के लिए अप्रोच किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैन ने शो में आने से मना कर दिया है।

शीजान खान (Shehzaan Khan )

शीजान खान टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल नाम हो गया है, जिन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा जा रहा है। शीजन ने खुलासा किया था कि उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया था, लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बन रहे। Also Read - Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान ने खोलीं घरवालों की आंखें, कंटेस्टेंट्स को कराया सच से सामना

संदीप सिकंद (Sandeep Sikand)

संदीप सिकंद पॉपुलर राइटर और डायेक्टर हैं, जो बिग बॉस को काफी करीब से फॉलो करते हैं। संदीप को इस साल मेकर्स ने अप्रोच किया। दावा है कि उन्होंने भी शो में आने से मना कर दिया।

Advertisement

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी ( Prince Narula Yuvika Chaudhary)

इस लिस्ट में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का नाम भी है, जो बिग बॉस का हिस्सा पहले बन चुके हैं। शो में स्टार कपल की जगह पर मेकर्स प्रिंस और युविका को लाना चाहते हैं।

मनीषा रानी-अभिषेक मल्हान (Manisha Rani Abhishek Malhan)

बिग बॉस 17 के मेकर्स ने कई बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया है, जिसमें मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान से लेकर बेबिका धुर्वे का नाम है। हालांकि, इन सेलेब्स ने शो से इनकार कर दिया है।