सातवें हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 सदस्य
Bigg Boss 17 Nominations Week 7: बिग बॉस 17 को शुरु हुए 6 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही शो अब सांतवे हफ्ते में कदम रख चुका है। सातवें हफ्ते के लिए मेकर्स ने घरवालों के बीच नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया रखी है। जिसे आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा। लेकिन इससे पहले बिग बॉस 17 की 24 घंटे चलने वाली लाइव फीड के मुताबिक आने वाले एपिसोड में इन 8 सदस्यों को घरवालों ने नॉमिनेट किया है। द खबरी की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दिखाई जाने वाली इस नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया में इस बार अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) समेत इन 8 सदस्यों को घरवालों ने नॉमिनेट किया है। देखें लिस्ट।