मुनव्वर फारूकी और अब्दु रोजिक ने की पार्टी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 17 को मुनव्वर फारूकी ने जीत लिया है। उन्होंने अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार को पछाड़ कर ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बता दें कि मुनव्वर फारूकी को कई बड़े सेलेब्स सपोर्ट कर रहे थे। इस लिस्ट में बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक का नाम भी शामिल है। इस बीच अब ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी ने अब्दु रोजिक संग पार्टी की है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।