'बिग बॉस 19' को 7 दिसंबर को मिलने वाला है विनर
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का फिनाले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. 7 दिसंबर वही तारीख है, जिस दिन शो के इस सीजन का विनर मिलने वाला है. 'बिग बॉस 19' के फिनाले पर सबकी नजरें और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनते देखना चाहते हैं. शो के फाइनलिस्ट के रूप में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट पहुंची हैं. इसी बीच वेटिंग ट्रेंड के लेटेस्ट आंकड़ों ने लोगों को चौंका दिया है. आइए जानते हैं कि 'बिग बॉस 19' के किस फाइनलिस्ट को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. बताते चलें कि वोटिंग ट्रेंड के आंकड़े 'बिग बॉस वोट डॉट इन' से लिए गए हैं.