फरहाना भट्ट ने धांसू डायलॉग, सुनकर आ जाएगा मजा
Bigg Boss 19 Finale: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले करीब आ गया है. रविवार यानी 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का विनर हम सबके सामने होगा. मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को भर-भरकर वोट दे रहे हैं. कई लोग दावा कर रहे हैं कि शो गौरव खन्ना जीत सकते हैं, तो कुछ का कहना है कि फरहाना भट्ट शो की असली विनर हैं और वह ही ट्रॉफी लेकर घर से निकलेगी. शो में फरहाना भट्ट की जर्नी काफी शानदार रही है. पहले वह शो की विलेन थीं और अब उन्हें हीरोइन का टैग दिया गया है. शो में फरहाना कई बार ऐसे डायलॉग बोलती दिखी हैं, जिससे गौरव खन्ना और अमाल मलिक की भी बोलती बंद हुई है. आइए आपको उनके 7 मशहूर डायलॉग बताते हैं.