ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Bigg Boss 19 Grand Finale: फिनाले से चंद दिन पहले शो से बाहर हुईं Malti Chahar, इन 7 गलतियों से टूटा ट्रॉफी का सपना

Bigg Boss 19 Grand Finale: फिनाले से चंद दिन पहले शो से बाहर हुईं Malti Chahar, इन 7 गलतियों से टूटा ट्रॉफी का सपना

Bigg Boss 19 Grand Finale: रियलिटी शो बिग बॉस 19 से फिनाले से पहले मिड वीक इविक्शन हो चुका है. मालती चाहर शो से बाहर हो गई हैं. आइए आपको वो गलतियां बताते हैं, जिस वजह से मालती गेम से बाहर हो गई हैं.

By: Kavita  |  Published: December 03 2025, 06:40 AM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
बिग बॉस 19 में मालती चाहर ने की ये 7 गलितयां, हुईं बाहर
1/8

बिग बॉस 19 में मालती चाहर ने की ये 7 गलितयां, हुईं बाहर

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले बस आने ही वाला है. 7 दिसंबर को फैंस को पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन होगा लेकिन उससे पहले मालती चाहर का ट्रॉफी पाने का सपना टूट गया है. मालती चाहर फिनाले से पहले मिड वीक इविक्शन में बाहर हो गई हैं, जिसके बाद फैंस को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट शो के ग्रैंड फिनाले में सीधे जाते नजर आएंगे. मालती चाहर बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं. शो में आकर उन्होंने कई ऐसी गलतियां कीं, जिस वजह से वह ग्रैंड फिनाले से पहले बाहर हो गई हैं. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.

क्या वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनना पड़ा भारी
2/8

क्या वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनना पड़ा भारी

मालती चाहर बिग बॉस 19 मेंव वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं और ये उनके लिए नुकसान वाली बात साबित हुई. जब तक मालती शो में आई थीं तब तक बाकी कंटेस्टेंट अपना गेम शुरू कर चुके थे और इस वजह से मालती को खुद के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी.

शो में बनी मालती चाहर की निगेटिव इमेज
3/8

शो में बनी मालती चाहर की निगेटिव इमेज

मालती शो में काफी लड़ती झगड़ती नजर आई थीं और इसी वजह से शो में उनकी निगेटिव इमेज बन गई थीं. मालती को लड़ाई झगड़े की वजह से सलमान खान से भी काफी बार डांट खानी पड़ी थी और इसी वजह से मालती की शो में निगेटिव इमेज बन गई थी.

Advertisement
क्या अमाल मलिक को डेट कर रही थीं मालती चाहर
4/8

क्या अमाल मलिक को डेट कर रही थीं मालती चाहर

मालती चाहर ने शो में कॉन्टेंट देने की खूब कोशिश की और इसी वजह से वह कई बार अमाल के आगे पीछे घूमती हुई नजर आईं. शो में कई बार मालती ने अमाल का स्वेटर तक पहन लिया था. हालांकि, कहा जाने लगा था कि मालती और अमाल एक दूसरे को शो से बाहर से जानते हैं और दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं.

मालती चाहर ने तान्या मित्तल को किया टारगेट
5/8

मालती चाहर ने तान्या मित्तल को किया टारगेट

मालती चाहर ने शो में आते ही तान्या मित्तल को खूब टारगेट किया. वह तान्या की एक एक बात पर रिएक्ट करती थीं. मालती ने खुद कहा था कि वह शो में तान्या को एक्सपोज कर देंगी. हालांकि, उनका ये प्लान उन्हीं पर भारी पड़ा. दर्शकों ने कहना शुरू कर दिया था कि मालती के पास और कोई गेम प्लान नहीं है.

घर में कोई सच्चा रिश्ता नहीं
6/8

घर में कोई सच्चा रिश्ता नहीं

बिग बॉस का घर रिश्तों से चलता है लेकिन मालती का घर में कोई सच्चा रिश्ता नहीं था. मालती का घर में कोई सगा नहीं था और इसका नुकसान उन्हें गेम में भी हुआ. मालती अक्सर घर में अकेली ही नजर आती थीं.

Advertisement
बिग बॉस के घर में नहीं दिखा कोई गेम प्लान
7/8

बिग बॉस के घर में नहीं दिखा कोई गेम प्लान

बिग बॉस के घर में गेम प्लान काफी बनाने पड़ते हैं लेकिन मालती तान्या मित्तल को ट्रोल करने के अलावा शो में कुछ भी नहीं करती हुई नजर आई थीं. मालती का घर में कोई गेम प्लान नहीं दिखा था और इसी वजह से फैंस भी उनसे बोर होने लगे थे.

सही मुद्दों पर नहीं लिया कोई स्टैंड
8/8

सही मुद्दों पर नहीं लिया कोई स्टैंड

मालती चाहर बिग बॉस में अक्सर लड़ती झगड़ती नजर आई थीं लेकिन कई बार वह सही मुद्दों पर खड़ी नहीं हुई थीं. शो में एक बार उन्हें लेस्बियन तक का टैग दिया गया था तब भी वह अपने लिए स्टैंड नहीं ले पाई थीं. फैंस चाहते थे कि मालती अपने लिए हर जगह स्टैंड लें.

Tags Bigg Boss 19 Entertainment News Malti Chahar TV Gossip TV News
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की क्राइम-सस्पेंस फिल्म, कौन है असली कातिल? फिल्म का क्लाइमैक्स देख हो जाएंगे हैरान

साल 2024 की वो खतरनाक फिल्म, जिसे OTT पर खूब किया जा रहा पसंद, हॉरर-एडवेंचर वाली इस फिल्म को देख उड़ जाएंगे होश

Mardaani 3 Box Office Collection Day 18: तीसरे सोमवार को 'मर्दानी 3' का बुरा हुआ हाल, 18 दिनों में इतनी हुई कमाई

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.