Image credits by: Instagram
जब इमेज चमकाने के लिए इन सितारों ने लिया बिग बॉस का सहारा
बिग बॉस 19 का खेल शुरू हो चुका है. सितारों ने बिग बॉस के घर में अपनी जगह बनाने के लिए पापड़ बेलने शुरू कर दिए हैं. हाल ये है कि अपनी इमेज ठीक रखने के लिए सितारे एक दूसरे में कमियां गिना रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब खुद को ठीक दिखाने के लिए सितारों ने बिग बॉस का सहारा लिया है. बीते कई सीजन्स में ऐसे सितारे आए हैं जो कि बिग बॉस के बाहर से एक खराब इमेज लेकर आए थे. बिग बॉस में आने के बाद इन सितारों ने अपनी इमेज को चमकाने के लिए खूब मेहनत की. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि बिग बॉस की वजह से अपनी छवि सुधार सके.