ashnoor (8) (1)
These Celebs Angry On Kunika-Tanya And Neelam: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इन दिनों ढेर सारा ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है. इस रियलिटी शो में कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और तान्या मित्तल की तिगड़ी बनी हुई हैं और ये तीनों मिलकर अब अशनूर कौर के पीछे पड़ गई हैं. इन तीनों ने मिलकर अशनूर कौर के वजन का मजाक उड़ाया है. अशनूर कौर के लिए 'जुरासिक पार्क जैसे डायनासोर' शब्द का इस्तेमाल किया गया. तीनों कंटेस्टेंट के ये शब्द घरवालों ने बेशक नहीं सुने हैं लेकिन शो में ऑनएयर जरूर किया गया है, जिसके बाद अब इस पर सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है. कई टीवी कलाकारों ने अशनूर का सपोर्ट करते हुए कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और नीलम गिरी को खूब खरी खोटी सुनाई है.