अगस्त में बंद होंगे ये 8 शोज
These TV Show Will Be OFF Air Soon: टीवी इंडस्ट्री में नए नए शोज का ऐलान मेकर्स करते रहते हैं। टीआरपी के इस खेल में हर कोई अपने शो को टॉप पर देखना चाहते हैं और इसी वजह से जब किसी शो को टीआरपी में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलता, तो मेकर्स उसे बंद भी कर देते हैं। अब तक कई टीवी शोज चंद महीनों में बंद हुए हैं और अगस्त में भी ऐसा होने वाला है। आने वाले दिनों में कई टीवी सीरियल खराब टीआरपी के चलते बंद होने वाले हैं। इस लिस्ट में सुहागन चुड़ैल समेत कई शोज के नाम हैं। आइए आपको एक-एक करके शोज बताते हैं।