कई अफेयर्स और सगाई के बाद भी आज तक कुंवारी है ये 53 साल की हसीना, बताया किसके हाथों करवाना चाहती हैं कन्यादान
कई अफेयर्स और सगाई के बाद भी आज तक कुंवारी है ये 53 साल की हसीना, बताया किसके हाथों करवाना चाहती हैं कन्यादान
Bollywood Actress Gulzar Connection: बॉलीवुड की वो हसीना जिसकी जिंदगी में कई बार प्यार आया और एक बार तो सगाई भी हो गई, लेकिन फिर भी 53 साल की उम्र में वह अभी तक कुंवारी है. आइए जानते हैं इस एक्ट्रेस का गुलजार के साथ क्या कनेक्शन है.
By: Sadhna Mishra |
Published: June 14 2025, 03:41 PM IST
Bollywood Actress Unmarried: बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती, दमदार एक्टिंग और फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. फैंस उनकी पर्सनल लाइफ (Bollywood Actress Personal Life) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खासकर रिलेशनशिप से जुड़ी बातों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 53 साल की उम्र में भी कुंवारी है, लेकिन उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी एक रस्म को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है. आइए उसके बारे में जानते हैं.
2/8
कौन है ये हसीना?
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों क दिल तो जीता ही, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही. जहां उनके समय की अभिनेत्रियों ने शादी कर अपना घर बसा लिया है, वहीं एक्ट्रेस 53 साल (Actress Tabu Age) की उम्र में भी कुंवारी हैं, जिसे लेकर तब्बू हमेशा चर्चा में रहती हैं. हालांकि, इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है.
3/8
मशहूर अफेयर्स और टूटी सगाई
तब्बू के साउथ स्टार नागार्जुन और संजय कपूर जैसे एक्टर्स के साथ अफेयर्स रह चुके हैं, जो जग जाहिर है. इन रिश्तों ने खूब सुर्खियां बटोरी, वहीं एक समय ऐसा भी था जब उनकी सगाई मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से हुई ती, लेकिन यह रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका. तब्बू और साजिद की सगाई टूट गई.
Advertisement
4/8
कन्यादान के लिए तब्बू की ये है इच्छा
एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने खुलासा किया था कि, उनके और हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक-गीतकार गुलजार के बीच बेहद खास और गहरा रिश्ता है. तब्बू उन्हें अपने पिता की तरह मानती हैं और उनकी इच्छा है कि जब भी उनकी शादी हो, तो उनका कन्यादान गुलजार साहब के हाथों हो.
5/8
तब्बू का असली नाम क्या है?
बहुत कम लोग जानते हैं कि, बॉलीवुड हसीना तब्बू का पूरा नाम (Tabu Real Name) तबस्सुम फातिमा हाशमी है, लेकिन वह अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं करती हैं. जब वह महज तीन साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. इस वजह से उनकी मां ने दोनों बेटियों को अकेले ही पाला और तब्बू को अपने पिता की कोई याद नहीं है, जैसा कि वह कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं.
6/8
पिता के प्यार से महरूम रहीं तब्बू
पिता से कोई रिश्ता न होने की वजह से तब्बू कई बार यह साफ कर चुकी हैं कि उन्हें पिता का प्यार और महत्व कभी पता ही नहीं चला. उन्होंने कहा था कि 'पिता क्या होता है, उसका प्यार क्या होता है, मैं इन बातों से अनजान हूं.'
Advertisement
7/8
बॉलीवुड नहीं तेलुगु सिनेमा से किया डेब्यू
आज भले ही तब्बू (Tabu Age) बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नहीं की. उन्होंने 1991 में तेलुगु फिल्म 'कुली नंबर 1' से एक्टिंग डेब्यू किया था. यह फिल्म उनके एक्टिंग सफर का पहला कदम थी.
8/8
हमेशा सुर्खियों में रहती है पर्सनल लाइफ
अपनी फिल्मों के अलावा तब्बू (Tabu) अपनी सिंपलीसिटी और पर्सनल लाइप के लिए भी जानी जाती हैं. वह बॉलीवुड पार्टियों और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. तब्बू हमेशा से ही एक मजबूत और स्वतंत्र महिला रही हैं. उन्होंने अपनी शर्तों पर जीवन जिया है और अपने करियर में हमेशा लीक से हटकर फिल्में चुनी हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy