• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Photos
  • Mahie Gill Birthday: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसे फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज से मिली पहचान, जानें कितने करोड़ की हैं मालकिन

Mahie Gill Birthday: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसे फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज से मिली पहचान, जानें कितने करोड़ की हैं मालकिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल आज भले ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव ना हों लेकिन उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है. माही ने वेब सीरीज में भी काम किया है. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: December 19 2025, 12:18 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/8

बॉलीवुड से गुमनाम हुईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कई सितारे अपनी चमक बिखेरकर अचानक गुमनाम हो जाते हैं. उन्हीं में से एक नाम है माही गिल. एक दौर था जब माही अपनी इंटेंस एक्टिंग और बोल्ड किरदारों के वजह युवाओं के दिलों पर राज करती थीं. आज भले ही वह बड़े पर्दे पर उतनी एक्टिव न हों, लेकिन उनकी एक्टिंग का जादू अब भी लोगों को याद है.

bollywoodlife.com photo
2/8

माही गिल का जन्मदिन

माही गिल का जन्म 19 दिसंबर 1975 को चंडीगढ़ के एक पंजाबी जट सिख परिवार में हुआ था. माही गिल का असली नाम रिम्पी कौर गिल है, माही कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, वो एक्टिंग करने का ख्वाब नहीं देखती थीं. माही पढ़ाई में अव्वल थीं और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में मास्टर्स किया था. कॉलेज के दिनों में वह एनसीसी (NCC) की एक्टिव कैडेट थीं. बेहद कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले माही सेना में नौकरी कर रही थीं.

bollywoodlife.com photo
3/8

इस वजह से छोड़नी पड़ी नौकरी

चेन्नई में पैरा सेलिंग ट्रेनिंग के दौरान माही एक भीषण हादसे का शिकार होते-होते बचीं. इस घटना ने उनके परिवार को इतना डरा दिया कि उन्हें फौज की नौकरी छोड़नी पड़ी. यही वह मोड़ था, जिसने रिम्पी कौर गिल को 'माही गिल' बना दिया. मुंबई की गलियों में अपनी पहचान तलाशते हुए माही को निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक पार्टी में नोटिस किया.

bollywoodlife.com photo
4/8

इस फिल्म से किया डेब्यू

अनुराग कश्यप अपनी फिल्म 'देव डी' (2009) के लिए एक ऐसी 'पारो' की तलाश में थे जो मॉर्डन भी हो और जिसमें पंजाब की मिट्टी की महक भी हो. माही इस किरदार में फिट बैठीं और फिल्म रिलीज होते ही वह रातों-रात स्टार बन गईं.

bollywoodlife.com photo
5/8

माही गिल की हिट फिल्में

माही गिल ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दबंग' में काम किया. इसके बाद इरफान खान के साथ 'पान सिंह तोमर' और तिग्मांशु धूलिया की 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' सीरीज में शानदार एक्टिंग की. इन फिल्मों में उनके निभाए किरदारों को आज भी कल्ट माना जाता है.

bollywoodlife.com photo
6/8

15 साल में दिए 9 फ्लाॅप फिल्में

माही गिल के 15 साल लंबे फिल्मी सफर देखें तो यह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने लगभग 35 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 12 हिंदी फिल्में थीं. हालांकि, क्रिटिक्स ने हमेशा उनकी तारीफ की, लेकिन उनकी फिल्में हिट नहीं हुईं. इनमें देव डी, दबंग, पान सिंह तोमर और साहेब बीवी और गैंगस्टर ही हिट हो सकी.

bollywoodlife.com photo
7/8

माही गिल की शादी

माही गिल हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को पर्दे के पीछे रखना पसंद करती रही हैं. लंबे समय तक सिंगल रहने की खबरों के बीच, उन्होंने अचानक खुलासा किया कि वह अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रवि केसर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है.

bollywoodlife.com photo
8/8

कितने करोड़ की हैं मालकिन

आज माही गिल भले ही साल में कई फिल्में न करती हों, लेकिन उनकी संपत्ति और लाइफस्टाइल बहुत शानदार है. रिपोर्ट्स के अनुसार माही लगभग 18 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं. वह एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख रुपये और स्पेशल अपीयरेंस के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

Tags:

  • Mahie Gill
  • Mahie Gill Birthday
  • Mahie Gill networth
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्मपति पत्नी और वो रिलीज हो चुकी है. चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर किस तरह की बातें चल रही हैं.

  • Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल

    Tovino Thomas Basil Joseph film Athiradi X Review: मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म अथिरादि 14 जून यानी आज रिलीज हो चुकी है. रिलीज के बाद से ही लोग अथिरादि के बारे में सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं.

Latest News

Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'दृश्यम 3' ने रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग में कूट डाले करोड़ों; कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश!

Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'दृश्यम 3' ने रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग में कूट डाले करोड़ों; कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश!

Karuppu vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 6: 'करुप्पु' ने छठे दिन छापे करोड़ों, इन दो फिल्मों को नसीब हुए चिल्लर

Karuppu vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 6: 'करुप्पु' ने छठे दिन छापे करोड़ों, इन दो फिल्मों को नसीब हुए चिल्लर

Cannes 2026 में चंद रुपयों की ड्रेस पहन Aditi Rao Hydari ने उड़ाए सबके तोते! वायरल हुआ सस्ता और क्लासी लुक

Cannes 2026 में चंद रुपयों की ड्रेस पहन Aditi Rao Hydari ने उड़ाए सबके तोते! वायरल हुआ सस्ता और क्लासी लुक

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.