फिल्म 'बॉर्डर 2' को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म 'बॉर्डर 2' बड़े पर्दे पर चढ़ते ही लोगों के दिल में उतर गई है. फिल्म की दमदार कहानी और सितारों की धांसू अदाकारी ने ये कमाल किया है. इन बातों का फिल्म को जबरदस्त फायदा बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है. 'बॉर्डर 2' को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल छाए रहे. इसी बीच हम आपको बताते हैं कि सनी देओल 40 साल से ज्यादा लंबे करियर में किन मूवीज ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की थी.